फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू नहीं हुई नहर-नालों की सफाई, बरसात में होगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में अभी तक नालों की सफाई और क्रेटबाल (डंगे) लगाने पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे बरसात में नाले फिर मुसीबत बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए सितंबर, 2020 में सर्वे करने के बाद आकलन किया गया, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नानक नगर, कालिका कॉलोनी, नरवाल समेत अन्य इलाकों में नाले काफी तंग जगहों से होकर बहते हैं। बरसात में यहां पर पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है। बारिश ज्यादा समय तक हो तो पानी शहर के रास्तों में बहने लगता है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। बीते साल बरसात में भी करोड़ों रुपये का नुकसान नानक नगर और कालिका कॉलोनी में हुआ था। कालिका कॉलोनी में घरों के भीतर नाले का पानी जा घुसा था।
नगर निगम के अधिकारियों ने भी नुकसान का जायजा लिया था। अब नगर निगम के अनुसार आगामी माह में पहले नालों से मलबा हटाने पर काम किया जाएगा। इसके बाद नालों को गहरा करने पर काम शुरू होगा। कुछ जगहों में ऊंची क्रेट बाल भी लगाई जानी है। इसके अलावा शहर में कुल 171 के करीब छोटे बड़े नाले बहते हैं। इसमें शहर में पांच नाले काफी उफान पर रहते हैं। इससे नुकसान होता है। नालों के किनारे रहने वाले लोगों की काम शुरू न होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। लोग नगर निगम के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------
नालों की सफाई का काम जल्द शुरू करवाएंगे। अधिक पानी के बहाव वाले नालों में पहले काम करवाया जाएगा। तंग जगहों पर क्रेटबाल लगाई जाएगी, ताकि पानी ओवरफ्लो न हो सके। बरसात से पहले तमाम छोटे-बड़े नालों को साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- हरिंद्र सिंह, मुख्य ट्रांसपोर्ट अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें