फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल का प्रति कनाल दो हजार मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कसबे में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स सेकुलर फोरम ने शुक्रवार को प्रधान कुंदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। सरकार से बारिश और और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा देने की मांग की। कहा कि किसानों का एक कनाल भूमि में धान लगाने का खर्च दो हजार रुपये आता है, इसलिए सरकार प्रति कनाल दो हजार रुपये मुआवजा राशि मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी राजस्व और कृषि विभाग की ओर से फसलों का रिकॉर्ड नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब गेहूं की बिजाई का का समय निकल रहा है, लेकिन सरकार और विभागीय अधिकारी सिर्फ बयानबाजी करने में लगे हैं। कुंदन शर्मा ने कहा कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि किसानों को जल्द मुआवजा मिल सके। फोरम के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा और दर्शन लाल ने कहा कि बैठक करने का उद्देश्य सरकार के समक्ष किसानों की परेशानियों का समाधान करवाना है। बैठक में रामलाल, देशराज, चुन्नी लाल, मंगा राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें