निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानि पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की तरफ से गठित की गई फी फिक्सेशन कमेटी का कार्यालय जम्मू संभाग में भी खुल गया है।
जम्मू संभाग का कार्यालय शिक्षा निदेशक कार्यालय जम्मू में खोला गया है। इस कार्यालय में विद्यार्थियों के अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
जब भी नया शिक्षा सत्र शुरू होता है तो निजी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों की तरफ से विद्यार्थियों से मनमानि फीस वसूलने के मामले सामने आने लगते हैं।
इसी परेशानी के समाधान को लेकर राज्य सरकार ने जुलाई 2015 में फी फिक्सेशन कमेटी का गठन किया था। शुरुआत में इसका कार्यालय श्रीनगर में खोला गया था।
जहां से पूरे राज्य के निजी शिक्षण संस्थानों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे थे। जब सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों से फीस का ब्योरा मांगा तो ज्यादातर शिक्षण संस्थानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
जम्मू संभाग के शिक्षण संस्थानों को अपनी बात रखने के लिए श्रीनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब सरकार ने जम्मू संभाग में कार्यालय खोल दिया गया है। फी फिक्सेशन कमेटी का कार्यालय शिक्षा निदेशक कार्यालय जम्मू में खोला गया है।