पाकिस्तान का काम ही घुसपैठ कराना और हमारा काम है उसे नाकाम करना। पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में 17 लॉंचिग पैड हैं जहां से आतंकी घुसपैठ का फिराक में रहते हैं। सेना लगातार सतर्क है।
16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने यह बातें मीडिया से बातचीत में कहीं। उस पर आतंकियों की मौजूद पर निंभोरकर ने कहा इससे जुडे़ इनपुट समय समय पर जारी होते रहते हैं।
इतना जरूर है कि दुश्मन के मंसूबों को किसी भी तरह से कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा कर रणनीति और सुरक्षा तैयारी में बदलाव किए जाते हैं। हम लगातार घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं। वर्तमान में उस पार पीओके में 17 लांचिंग पैड्स से आतंकी इस पार घुसपैठ करने का प्रयास करते हैं।