भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संचार सेवा को मजबूत किया जाएगा। सुरक्षा कारणों की वजह से सीमा के पास नेटवर्क की काफी दिक्कत रहती है। इसे दूर करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने
सरकार को प्रस्ताव है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
बीएसएनएल के सीजीएम, एच के वर्मा ने बताया कि सरहद पर मोबाइल सेवा मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ने खास योजना बनाई है। सुरक्षा कारणों को लेकर बार्डर से पांच सौ मीटर पीछे तक नेटवर्क रखना पड़ता है।
इसकी वजह से काफी लोकेशन पर सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती। लेकिन अब सेवा को मजबूत किया जाएगा। हालांकि इसके लिए सुरक्षा दायरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जहां तक सेवा है, उसको अपग्रेड किया जाएगा। बार्डर के आसपास 110 मोबाइल टावर लगाने की योजना है जिसके मूर्त रूप लेने से बीएसएनएल की सेवा में व्यापक सुधार होगा।