फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे माल के मनमाने दाम वसूल रहे खनन ब्लॉक के ठेकेदार

विज्ञापन
रियासी में पत्रकारवार्ता करते हुए ड़ीड़ीसी,बीड़ीसी,चेयरमैन व अन्य जनप्रतिनिधि। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जिले में जारी खनन ब्लॉक के साथ ही स्टोन क्रशर पर वसूले जा रहे मनमाने दामों को आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता की। मौके पर प्रशासन से इस पर रोक लगाकर कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन

स्थानीय डाक बंगला में हुई प्रेसवार्ता में कहा गया कि जिन ठेकेदारों ने खनन के ब्लॉक ले रखे हैं, वहां रेत और पत्थर लेने जाने वाले वाहनों से तय किए मूल्य से ज्यादा रुपये लिए जा रहे हैं। जिसके बारे में उनके पास कुछ दिनों से शिकायतें आ रही हैं। सरकार ने जो मूल्य तय किए हैं, उसको दरकिनार कर दिया गया है। ठेकेदारों ने अपने अलग ही मूल्य बना लिए हैं।
साथ ही स्टोन क्रशर पर भी कच्चा माल लेने जाने वाले वाहनों से दोगुने रुपये वसूले जा रहे हैं। टिप्पर, डंपर, ट्रैक्टर जब इसका विरोध करते हैं तो उनको माल मिलना बंद हो जाता है। ठेकेदार और स्टोन क्रशर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। बड़ी बड़ी मशीनरी के जरिये खनन किया जा रहा है, जोकि निर्देशों के परे है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन सबका खामियाजा जिले के आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर अवैध खनन भी हो रहा है, जिस पर प्रशासन को नकेल कसनी चाहिए। मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर, नगर परिषद अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, पार्षद धीरज गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष रियासी प्रवीण अख्तर, भाजपा के जिला प्रधान शील मगोत्रा, मंडल प्रधान राधव कृष्ण केसर और अरनास, कटड़ा, पौनी से आए डीडीसी व बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे। लोगों की समस्याओं के हल न होने पर जनप्रतिनिधियों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें