फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तियों पर गोले बरसा रहा पाक, हम उनकी पोस्टों पर कर रहे कार्रवाई: BSF

Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बीएसएफ के अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीमा पर लगातार गोलाबारी औैर बस्तियों को निशाने बनाए जाने से पाक के नापाक इरादे साफ हो गए हैं। बीएसएफ केवल पाकिस्तान की अग्रिम पोस्टों को निशाना बना रही है जबकि सेना की मदद से पाक रेंजर रिहायशी बस्तियों पर गोले बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के दावाें को झुठलाते हुए थर्मल इमेजर की फुटेज दिखाकर कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान की रिहायशी बस्तियाें को निशाना नहीं बनाया जा रहा। केवल पाकिस्तान की पोस्टों पर गोले दागे जा रहे हैं।

उन्होंने चौदह पोस्टों पर धुआंधार गोलाबारी और भारी नुकसान का दावा करते हुए कहा कि पाक को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा आर्टीलरी के इस्तेमाल से इनकार करते हुए कहा कि अब तक केवल मोर्टार ही इस्तेमाल हुए हैं। फिलहाल तोप या बड़े गोलों के इस्तेमाल के प्रमाण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के 18 सैनिक ढेर

border - फोटो : PTI
उन्हाेंने कहा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रहा है। हीरानगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 20 अक्तूबर के बाद से पांच बार घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं। दिवाली की रात के आसपास ही तीन घुसपैठ के प्रयास हुए जिसे नाकाम किया गया।

पाकिस्तान की तरफ सेे अगर कोई नागरिक प्रभावित हुआ है, तो वे पाकिस्तानी चौकियों के निकटवर्ती हैं। बीएसएफ केवल पाक बंकरों पर फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान के 18 से अधिक रेंजरों को ढेर किया गया है। पिछली रात पाकिस्तान की फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई।

इसमें दो बच्चे, चार महिलाएं शामिल हैं। इस हमले में 22 नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाक रेंजरों को मार गिराया और 14 पोस्ट ध्वस्त की हैं। घुुसपैठ के प्रयास और सीमा पार फायरिंग का जवाब जोरदार तरीके से दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें