फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की बहाली के लिए दिया जाए संयुक्त धरना : हर्ष

विज्ञापन
Panthers Party.jpg
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाए। इसके लिए सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी दलों को एकजुट होने की आवश्यकता है। यह बात नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकजुट होने के लिए यह उचित समय है। सरकार ने देश के सबसे पुराने राज्य को ध्वस्त कर दिया। ऐसे में विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों को संसद के बाहर संयुक्त धरना करना चाहिए। सरकार हमेशा से अर्ली शब्द की सही अवधि बताए बिना जम्मू-कश्मीर को राज्य की जल्दी वापसी का आश्वासन देती रही है।
हर्ष ने कहा कि चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही गई हैै, जो परिसीमन की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद होना है। परिसीमन प्रक्रिया कब पूरी होगी? यह कभी स्पष्ट नहीं किया गया। वास्तव में सरकार ने हाल ही में संसद में एक स्पष्ट बयान दिया था, कि उसने परिसीमन आयोग को उक्त प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कोई समय सीमा नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें