कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले के दौरान अमरनाथ यात्रियों की मौत के बाद राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल एनएन वोहरा को संदेश भेजा गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले के दौरान मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है।
राज्यपाल को भेजे संदेश में कहा है कि यात्रियों पर हमला कायरतापूर्ण है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाले आतंकवाद के ऐसे मूर्खतापूर्ण कृत्य समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और सार्वभौमिक रूप से निंदा करने योग्य है।
इससे दृढ़ संकल्प और सामूहिक कार्रवाई के साथ निपटा जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और सभी संबंधित एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि दोषी को सजा मिले और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।