माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए राष्ट्रपति कटड़ा पहुंचे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था रखी। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ रहे। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था रखी। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को राष्ट्रपति जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और छात्रों को डिग्रियां बांटीं। रात को जम्मू में ही विश्राम करने के उपरांत राष्ट्रपति निजी हेलिकॉप्टर से शुक्रवार को कटड़ा पहुंचें।
गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह के दौरान कहा कि युवा व प्रोफेशनल मैनेजर अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। कभी समाज की अनदेखी करने की कोशिश न करें जिसने आपको एक सफल व्यक्ति बनने का मौका दिया है। आईआईएम जम्मू तथा अन्य शिक्षण संस्थानों से अपने दायरे में आने वाले गांवों व शहरों को गोद लें और वहां के लोगों की क्षमताओं को वृहद लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तराशें। चाहे यह उद्यमिता का क्षेत्र हो या शोध या दक्षता विकास का।