जम्मू-कश्मीर में सभी विभाग जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग निष्क्रिय हुआ है। ऐसे में स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग को बंद किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक कामकाज में ई विस्तार होने के बाद अब स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग को बंद किया जा रहा है। प्रशासनिक परिषद की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही इस विभाग के कर्मचारियों को दूसरे महकमों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह निर्णय इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि सामान्य वित्तीय नियम 2017, जीईएम पोर्टल के माध्यम से सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को अनिवार्य करता है। अब सभी विभाग जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग निष्क्रिय हुआ है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।
वर्तमान में स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग के जम्मू और श्रीनगर में दो स्टेशनरी डिपो हैं। इसके अलावा डोडा, कठुआ, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, लेह और कारगिल में 12 उप डिपो हैं। विभाग में 5 राजपत्रित अधिकारियों, 113 अराजपरित्रत अधिकारियों और 52 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो की स्वीकृत संख्या है। परिषद द्वारा विभाग को बंद करने और इसके बुनियादी ढांचे और लोगों को अन्य सरकारी विभागों को आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पहले स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति विभाग सभी सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों को स्टेशनरी, कागज आदि की आपूर्ति के लिए नोडल एजेंसी था।