25 जून : श्रीनगर में डाउनटाउन इलाके हब्बाकदल में आतंकियों ने एक 25 साल के दुकानदार उमर अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और उसे मौत के घाट उतार दिया। दो शख्स उसकी दुकान के बाहर आए और उसपर पिस्तौल फायर किए।
22 जून : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र कनिपोरा नौगाम में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी विंग के एक इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पर गोलियां चलाईं। इस हमले में इंस्पेक्टर शहीद हो गया। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखा कि दो शख्स पीछे से आये और उसपर पिस्तौल से फायर किया।
17 जून : श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह के सैदपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस के एक जवान को नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जवान घर लौट रहा था। बाइक पर दो आतंकी जवान के करीब पहुंचे और उसे जमीन पर गिराया और नजदीक से पिस्तौल से फायर किया।