फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिसंबर से घाटी में रेल सेवा को बहाल करने की तैयारी

Thu, 08 Dec 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में रेल ट्रेैक को उखाड़ने का प्रयास - फोटो : demo
विज्ञापन
घाटी में एक बार फिर से उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन जीआरपी और अन्य सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर इस प्रयास को विफल कर दिया। बुधवार को बनिहाल से पट्टन तक रेल सेवा को जारी रखा गया।
विज्ञापन


हालात को ध्यान में रखते हुए रेलवे केवल पट्टन तक ट्रेन चला रहा है, लेकिन शुक्रवार को बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा को चलाने की तैयारी भी करके रखी है। पिछले कुछ दिनों से कि घाटी में उपद्रवी लगातार रेल सेवा को निशाना बनाकर रेल सेवा को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और हर बार उनका प्रयास विफल हो रहा है।

हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पट्टन से बारामुला तक रेल सेवा को बंद रखा है। पिछले तीन दिन में उपद्रवियों ने पट्टन से हामरे रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिगनल बाक्स, केबल, ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है और दो बार चलती ट्रेन पर पथराव किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर को सभी 28 ट्रेनें चलाने की तैयारियां

कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
बुधवार को सुबह से शाम तक बनिहाल से पट्टन के बीच रेलवे ने करीब 13 ट्रेनें चलाई हैं और इनको किसी ने बाधित नहीं किया है, लेकिन शाम करीब पांच बजे श्रीनगर और बडगाम स्टेशन के बीच हुमावा पुल के नजदीक कुछ उपद्रवियों ने ट्रैक को उखाड़ने का प्रयास किया ।

इस बात की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। कश्मीर में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर अतुल कुमार ने बताया कि उपद्रवियों के निशाना बनाने के बावजूद रेलवे ने सेवा को चालू रखा है।

वीरवार को ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी करके करीब 20 ट्रेेनें चलाने की योजना है और 10 दिसंबर को सभी 28 ट्रेनें चलाकर रेल सेवा को पूरी तरह से बहाल करने की योजना पर काम चल रहा है। बचा हुआ मरम्मत का कार्य वीरवार को पूरा कर दिया जाएगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें