घाटी में रेल ट्रेैक को उखाड़ने का प्रयास
- फोटो : demo
घाटी में एक बार फिर से उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन जीआरपी और अन्य सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर इस प्रयास को विफल कर दिया। बुधवार को बनिहाल से पट्टन तक रेल सेवा को जारी रखा गया।
हालात को ध्यान में रखते हुए रेलवे केवल पट्टन तक ट्रेन चला रहा है, लेकिन शुक्रवार को बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा को चलाने की तैयारी भी करके रखी है। पिछले कुछ दिनों से कि घाटी में उपद्रवी लगातार रेल सेवा को निशाना बनाकर रेल सेवा को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और हर बार उनका प्रयास विफल हो रहा है।
हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पट्टन से बारामुला तक रेल सेवा को बंद रखा है। पिछले तीन दिन में उपद्रवियों ने पट्टन से हामरे रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिगनल बाक्स, केबल, ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है और दो बार चलती ट्रेन पर पथराव किया है।