अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने किश्तवाड़ में भाजपा के प्रदेश सचिव
अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति नर्म नीति के चलते जम्मू कश्मीर के ऐसे इलाकों में फिर से आतंकवाद पनपने लगा है, जहां शांति हो चुकी थी।
तोगड़िया ने कहा कि पिछले चार सालों में कश्मीर में आतंकवाद व अलगाववाद में और बढ़ोतरी हुई है और पत्थरबाजों को रिहा करने की मोदी सरकार की नीति का उल्टा असर हुआ है। इससे आतंकवाद को प्रोत्साहन मिला है। आतंकवादी बोली या नरमी की भाषा नहीं समझते हैं और केवल गोली से उन्हें जवाब दिया जा सकता है।
जम्मू कश्मीर में सिलेक्टिव तरीके से हत्या का सिलसिला शुरू होना चिंता का विषय है और सरकार स्थिति को संभालने में नाकाम रही है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी ताकि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार को विवश किया जा सकें।