फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली में कर रहा था लैब टेक्नीशियन कोर्स

Fri, 02 Nov 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसकी पहचान सज्जाद अहमद डार (निवासी-बूनगाम, रेहमू-पुलवामा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उसके पास से पिस्टल और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। सज्जाद दिल्ली के एक कालेज से लैब टेक्नीशियन में बैचलर डिग्री कर रहा था। वह तीन अक्तूबर को लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सुरक्षा बलों की ओर से चुटीपोर क्रासिंग पर नाका लगाया गया था। यहां से सज्जाद को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी अतुल कुमार गोयल ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी तीन अक्तूबर को संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के पोहरूपथ में नाका पार्टी पर हमला के बाद वीरवार की रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के अनुसार, मारा गया आतंकी तहरीक उल मुजाहिदीन का बारामुला जिला कमांडर नसीर अहमद तेली था, जो तीन अक्तूबर को संगठन में शामिल हुआ था। हिंसा की आशंका में पूरे इलाके में पाबंदियां लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें