सांबा। जिले के नड में शराब की दुकान खोलने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी दीदार सिंह ने बताया की सरकार की ओर से उनके गांव में शराब की दुकान खोलने का फैसला लिया गया है। जिसका वह विरोध करते हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो बह सड़कों पर उतरने पर मजबूर होेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता संदीप शर्मा भी उनके साथ रहे। संवाद