फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान लगातार हथियारों की तस्करी की साजिश में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी के लिए रोजाना नए हथकं डे तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नए स्थान की तलाश की जा रही है। छह महीने बाद दोबारा परगवाल इलाके को तस्करों ने निशाना बनाया है। इससे पहले सांबा, आरएस पुरा, हीरानगर में भी हथियारों का जखीरा बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

परगवाल सीमा पर 27 सितंबर 2021 को बीएसएफ जवानों को सीमा पर एक बैग मिला था, जिसमें चार पिस्तौल, 100 गोलियां, एक किलो हेरोइन और 2.75 लाख नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार भारतीय सीमा में घुस आए ड्रोन को बीएसएफ की ओर से निशाना बनाकर खदेड़ा गया है। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही गश्त भी तेज किए गए हैं। एलओसी पर भी ड्रोन गतिविधियों को लेकर एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें