फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट बाजार में पार्किंग न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसपुरा। कस्बे में किसी स्थान पर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान नहीं है। इस पर गुरुवार को आरएसपुरा की कोर्ट बाजार एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा की अध्यक्षता में दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने पर लोग दुकानों के बाहर बाइक व अन्य वाहन खड़े करते हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक ओर दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर जाम लगने पर पैदल चल पाना भी लोगों के लिए मुश्किल होता है। दुकानदार मंजीत सिंह ने कहा कि आरएसपुरा में प्रशासन गहरी नींद सो रहा है। कस्बे के बाजार में क्या हो रहा, कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक की ओर से कस्बे में विकास कार्य करवाने के लिए कहा जाता है, पर हालत यह है कि हर रोज बाजार में लगने वाले जाम का समाधान करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि बाजार में लगभग सभी दुकानें नगर पालिका की हैं, पर दुकानदारों को सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही। जिसके चलते दुकानदारों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें