वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख एयर मार्शल कुमार प्रभाकरण ने बुधवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान इस योजना के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए यह योजना एक बेहतर नागरिक बनाएगी।
कट्टरवाद की राह पर चलने वाले युवाओं के लिए अग्निपथ योजना एक अहम कदम साबित होगा, जो उन्हें देश का एक अनुशासित और योग्य नागरिक बनाएगी। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के पास अपनी योग्यता साबित करने का मौका होगा। जम्मू-कश्मीर में यह योजना युवाओं को धर्मांध जिहादी मानसिकता से भी बचाएगी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख एयर मार्शल कुमार प्रभाकरण ने बुधवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान इस योजना के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए यह योजना एक बेहतर नागरिक बनाएगी। मार्शल ने कहा कि यदि कोई युवा इस योजना में शामिल होता है तो हमारे साथ चार साल बिताने के बाद वह एक अलग इंसान बनकर निकलेगा।
प्रभाकरण ने बताया कि अब सेना में स्थायी भर्ती नहीं होगी। अब अग्निवीर ही भारतीय सेना में सैनिक बनेंगे। हालांकि उनके प्रदर्शन के बाद उनके पास स्थायी होने का मौका भी होगा। इस साल देश में 46 हजार अग्निवीर भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस योजना के तहत युवा सेना में सेवाएं देने के बाद जब आम जीवन में शामिल होंगे तो एक सजग, जागरूक और अनुशासित नागरिक होंगे, जो देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह अवगत होंगे। उक्त योजना युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों, राष्ट्रविरोधी तत्वों से भी बचाएगी।