शीतकालीन राजधानी जम्मू के लोगों को सोमवार से बिजली कटौती के भारी शट डाउन का सामना करना पड़ेगा। आरएपीडीआरपी परियोजना पर कार्य के चलते निर्माण एजेंसी इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से शट डाउन लिया गया है।
शट डाउन के शेड्यूल के तहत 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक कृष्णा नगर, कनाल रोड, कामर्स कालेज में पावर शट डाउन होगा। पवन आइसक्रीम, कनाल रोड, साइंस कालेज में भी 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक बिजली बंद रहा करेगी।
पीरखो, जवाहर नगर, न्यू प्लाट, जिला जेल, अंबफला, पंजतीर्थी, पुंछ हाउस क्वार्टर, पुराना मेटाडोर स्टैंड, मुबारक मंडी, डीबीएन और पक्की डक्की में भी 28 सितंबर से दस अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर 12 और दोपहर दो से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति गुल रहा करेगी।
जानीपुर कालोनी, दूरदर्शन लेन, लक्कड़ मंडी, भवानी नगर में 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली का शट डाउन रहा करेगा।
28 और 30 सितंबर तक सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक त्रिकुटा नगर और छन्नी हिम्मत क्षेत्रों में बिजली शट डाउन लिया है। त्रिकुटा नगर और छन्नी हिम्मत में 33 केवी लाइन फीडरों पर शट डाउन के चलते बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा चार अक्तूबर को भी इन इलाकों में सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह छन्नी हिम्म्त, छन्नी रामा, मलिक मार्केट, गुरुद्वारा चौआदी, सैनिक कालोनी, एमईएस, सुंजवा और इसके साथ लगते इलाकों में 29 सितंबर को सुबह छह से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
इन इलाकों में एक और तीन अक्तूबर को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक और पांच अक्तूबर को सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। ।