विजयपुर। कुछ दिनों से विजयपुर क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों मेें विभाग के प्रति रोष है।
क्षेत्र के रमेश कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप सिंह, जोगिंदर पाल ने कहा कि बिजली कटौती से बुजुर्गों और विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। अघोषित कटौती की वजह से सभी की दिनचर्या प्रभावित होकर रह गई है। लोगों का कहना है कि कुछ घंटे बिजली मिलती है। इसमें भी लो वोल्टेज के कारण परेशानी बनी रहती है। हालत यह है कि पंखे, कूलर आदि शोपीस नजर आते हैं। संवाद