फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों लोगों को अघोषित बिजली कटौती के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। एक सप्ताह से दुश्वारियां में इजाफा हो गया है। बिजली पर निर्भर कारोबारियों का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली की समस्या के कारण उन्हें रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या के चलते ज्यादातर बिजली पर चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त ओपी भगत से मांग की है कि जल्द से जल्द अघोषित बिजली कटौती की समस्या पर अंकुश लगाया जाए, ताकि लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

बग्गन निवासी रोशन लाल ने कहा कि वह कई किलोमीटर पैदल चलकर चक्की पर गेहूं पिसाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह 9:00 बजे से वह बिजली का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाम 4:00 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। इससे उनका काफी भी बर्बाद हो गया।
बिजली के उपकरण ठीक करने वाले दुकानदार अजय सिंह ने कहा कि बिजली न होने के कारण कारोबार ठप पड़ गया है। आए दिन इस प्रकार की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान करने वाले पुरुषोत्तम कुमार मिस्त्री ने कहा कि लो वोल्टेज के साथ-साथ अघोषित बिजली कटौती के कारण काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिन लोगों ने फर्नीचर बनाने के लिए आर्डर दिए हैं, उन्हें वह सही समय पर फर्नीचर उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। आटा चक्की पर काम करने वाले रमैलो राम ने कहा कि आए दिन बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सारा काम धंधा बिजली पर निर्भर है। बिजली न होने के चलते कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें