फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों की सड़कों पर फिसलन से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इलाके में शीतलहर भी जारी है। उधर, पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की परत छह इंच तक जमने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कुछ इलाकों में बिजली सेवा भी बाधित हो गई है। इसकी वजह से लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हो गया है। मोबाइल चार्ज न होने और बिजली से संचालित अन्य काम प्रभावित होने से जनजीवन ठहर सा गया है। मंगलवार सुबह 7:00 बजे बारिश शुरू हुई। इस बीच शीतलहर भी जारी रही। इसकी वजह से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। लगातार तीन दिनों से मौसम खराब होने के चलते बाजारों में भी रौनक नहीं के बराबर है। ठंड से राहत के लिए गर्म कपड़े पहनने के अलावा लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना था कि अभी और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें