फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: राजोरी में सरकारी कर्मचारी की हत्या के 12 दिन बाद अब पुंछ में आतंकी हमला; पाक की नापाक हरकत

Sun, 05 May 2024 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Poonch Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के पीर पंजाल इलाके में आतंकियों हमले लगातार बढ़ रहे है। आतंकी सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के साथ नुकसान भी पहुंचा रहे है। पुंछ, राजोरी इलाके में लगातार हो रहे हमले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को बयां कर रही है, जबकि सुरक्षाबल इन आतंकियों को खत्म करने में अभी तक कामयाब नहीं हुए है।
विज्ञापन


बीते माह अप्रैल 22 को राजोरी में आर्मी जवान के भाई व सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रज्जाक की आतंकियों ने गोलीमार कर हत्या की थी। इस मामले में आर्मी जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं 28 अप्रैल को उधमपुर जिले के बसंतगढ़ वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ की आतंकी हमले में बलिदानी हुए थे। 

राजोरी में आतंकी हमले में शामिल आतंकियों पर पुलिस ने दस लाख का इनाम भी रखा है। अब पुंछ में आतंकी हमला पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत को दर्शाता है।

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव का माहौल बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान लगातार आतंकी हमले करवा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना लोकतांत्रित अधिकार का प्रयोग करें। राजोरी-पुंछ इलाकों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।-एसपी वेद, पूर्व डीजीपी 
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने के बाद पुंछ में खंगाले मोहल्ले और नदी-नाले
नगर में शनिवार को दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों ने दिनभर तलाशी अभियान चलाया। नगर के कई मोहल्लों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नदी-नालों को खंगाला। शुक्रवार को तड़के नगर के वार्ड-17 मोहल्ला जरनैली खालसा चौक में दो संदिग्ध देखे गए थे। वे सुबह तड़के चार बजे गुरुद्वारा जा रही एक महिला सो बस अड्डे और पुल के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। 

 

संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। शनिवार सुवह सुरक्षाबलों ने मोहल्ला जरनैली, मोहल्ला आजाद, मोहल्ला पुरानी पुंछ के साथ ही पुलस्त और बेतार नदी के आसपास के क्षेत्रों को खंगाला। घरों, खेत खलिहानों और नदी-नालों को बारीको से खंगाला गया।

पुंछ में सैन्य वाहनों पर फिर घात लगा हमला

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। 

 

एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शाहसितार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

हमले में पांच जवान घायल हो गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया। घायलों में दो की हालत गंभीर थी, जिनमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें