फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ आतंकी हमला: फारूक अब्दुल्ला बोले- यह सुरक्षा चूक का मामला, इस पर गौर करने की जरूरत

Fri, 21 Apr 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में आतंकी हमले पर कहा कि कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है। इस पर गौर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
MP Farooq Abdullah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में आतंकी हमले पर कहा कि कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है। इस पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। इस पर जांच की जानी चाहिए। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान के माह में घाटी में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। ऐसा ही होना चाहिए। आगे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रदेश में हालात नियंत्रण में हैं। ऐसे में प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।
 

विज्ञापन

उधर, पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां छह से सात आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जगह-जगह नाके लगाकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।  जंगलों के आसपास लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ कर रही है। सेना ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य रहे हैं।



पुंछ के भाटादूड़ियां में गुरुवार के हमले में आतंकियों और ओजीडब्ल्यू की ओर से स्टिकी बम अथवा किसी अन्य केमिकल का प्रयोग होने की आशंका जताई जा रही है। जिस प्रकार सैन्य वाहन में आग लगी और एक भी जवान को जान बचा कर बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया, उसमें केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें