फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से नालियों में फंसा मलबा सड़क पर आया

विज्ञापन
 बारिश से नालियों से बाहर आया मलबा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण नालियां ब्लॉक हो जाने के कारण शुक्रवार को सारा मलबा सड़क पर आ गया।
पौनी-रियासी सड़क मार्ग से लिंक रोड अप्पर बाजार जाने वाले पीडब्ल्यूडी के रोड में नाली का निर्माण विभाग ने अधूरा छोड़ दिया था। यहां पुली का निर्माण किया जाना है लेकिन पांच महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश होने के कारण सारा मलबा सड़कों पर आ गया है जिसे अभी तक नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त इंजीनियर सुमरित के अनुसार अप्पर बाजार जाने वाले संपर्क रोड में पुली का निर्माण करना है वहां पर पक्की स्लैब डाली जाएगी। बहुत जल्दी इस का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें