फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : जम्मू संभाग के चार जिलों में 48 घंटे में भारी बारिश के आसार, कश्मीर में तपिश; श्रीनगर में मौसम साफ

Sat, 28 Jun 2025 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में 29 जून तक जम्मू संभाग के राजोरी, रियासी, रामबन और उधमपुर में 100 से 200 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में 29 जून तक जम्मू संभाग के राजोरी, रियासी, रामबन और उधमपुर में 100 से 200 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह बारिश के बाद हल्के बादल छाए रहे। कश्मीर में तपिश का अहसास है, लेकिन जम्मू संभाग में पारा गिरा है।

विज्ञापन


तीन जुलाई तक जम्मू संभाग में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत भी बारिश के बीच हो सकती है। श्रीनगर में सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 31.1 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.4 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। इस बीच बूंदाबांदी भी हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री गिरकर 34.4 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.5, बटोत में 29.1, कटड़ा में 30.7 और भद्रवाह में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें