फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली एमसीडी में आप की जीत का जश्न जम्मू में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न जम्मू में देखने को मिला। आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने चुनाव में जीत का जश्न मनाया और इस जीत को नफरत पर अच्छाई की जीत बताया।
विज्ञापन

पार्टी सदस्यों ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है। भाजपा ने दिल्ली में मतदाताओं को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन लोगों ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है। कुशासन, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार से मुक्ति पाई। भाजपा ने अपने प्रचार के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों सहित कई स्टार प्रचारकों को उतारा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।
एमसीडी चुनावों में इस बार कड़ी टक्कर हुई। बीजेपी ने अपने 16 साल के शासन की विफलता को छुपाने की कोशिश करते हुए दिल्ली में कचरे के पहाड़ों के मुद्दे का सहारा लिया, लेकिन लोगों का विश्वास जीतने में असमर्थ रहे। जम्मू कार्यालय में हुए जीत के जश्न में टीएस टोनी, ओपी खजूरिया, नम्रता शर्मा, गगन प्रताप सिंह, प्रताप जम्वाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें