विजयपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते डीएपी के कार्यकर्ता।
विजयपुर। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जंग बहादुर शर्मा की देखरेख में विजयपुर में बुधवार को एक रैली निकाली गई। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। उन्होंने दुकानों पर बीयर की बिक्री के लिए सरकार द्वारा बनाई गई पालिसी का कड़ा विरोध किया।
जंग बहादुर शर्मा ने कहा कि पहले ही हमारे समाज में नशा चरम पर है। इस कारण युवा नशा करके अपना भविष्य दलदल में डाल रहे हैं। उसके बावजूद भी अब सरकार ने नई बीयर पालिसी बनाई है कि किराने की दुकानों पर भी बीयर मिलेगी, जो गलत है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य संवरने के बजाया बर्बाद हो जाएगा। उसी के चलते उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। कहा कि इस पालिसी को तत्काल बंद किया जाए। ताकि युवा पीढ़ी नशे से बच सके। इस मौके पर उत्तम चंद शर्मा, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद