फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के हाथ लगा तारू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। अपहरण और हत्या के केस में आरोपियों की धरपकड़ में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की एक अक्टूबर के बाद छापा मार कार्रवाई चल रही है। इस दौरान पुलिस के हाथ तारु नामक का व्यक्ति लगा है। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह कठुआ के मगर खड्ड से पकड़ा है। उसे बाड़ी ब्राह्मणा थाने ले आई है।
विज्ञापन

पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को एक सूचना मिली कि अपहरण और हत्या में जुड़ा तारु नामक व्यक्ति कठुआ इलाके में घूम रहा है। पुलिस कि एक पार्टी बुधवार रात को कठुआ के लिए निकल पड़ी और सुबह 2 बजे के करीब तारु को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तारु ने बताया कि वारदात के दिन वह पेट्रोल डलवा रहा था। इस वारदात के बारे में उसे और कुछ पता नहीं है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा इस कड़ी से जुड़े और लोगों के पकड़ने के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा वारदात के 12 दिन बाद वारदात से जुड़ा एक अहम सुराग हाथ लगा है, जिससे बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आसानी हो जाएगी।
विदित हो कि एक अक्तूबर को अपहरण और हत्या के केस में 26 लोगों पर बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई भी सबूत नहीं लग पा रहा था, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके। बुधवार को पुलिस ने थोड़ी राहत ली है, क्योंकि उन्होंने इस कड़ी से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब बाकी का खुलासा तारु से पूछताछ करने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें