फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय और बलदेव का निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरने के अंतिम दिन किसी भी अन्य पार्षद ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया है। भाजपा के 13 पार्षदों में से संजय सराफ अध्यक्ष और बलदेव राज उपाध्यक्ष पद पर पहले ही नामांकन पत्र दाखिल करवा चुके हैं। अब इन दो प्रत्याशियों का निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है। 18 नवंबर को चुनाव करवाया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा प्रदेश हाईकमान ने नगर पालिका में खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के सभी 13 पार्षदों मेें बने गतिरोध पर विराम लगा दिया है। भाजपा पार्षदों के विरोध के चलते हाईकमान ने सभी पार्षदों की सहमति बनाते हुए अध्यक्ष पद के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष पद के लिए बलदेव राज का चयन करके बीते दिनों नामांकन पत्र दाखिल करवाया था। सोमवार को किसी पार्षद ने इन पदों पर दावेदारी नहीं जताई है। अब 18 नबंबर को होने वाले चुनाव जो औपचारिक रूप से रह गए हैं, इसमें दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
नगर पालिका के ईओ रजत अवरोल ने बताया कि अंतिम दिन किसी भी पार्षद ने नामांकान पत्र दाखिल नहीं करवाया है, जबकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक पार्षद ने ही नामांकन पत्र भरा है। अब 18 नबंबर को होने वाले चुनाव मात्र औपचारिकता ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें