आरएस पुरा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमन भल्ला व वरिष्ठ नेता भूषण डोगरा सीमांत गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मिले और उन्हें सरकार की ओर से बेहतर सुविधा मुहैया करवाने की मांग की।
रमन भल्ला ने कहा कि सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान वह सीमांत गांव गुलाबगढ़, सुचेतगढ़, कोरोटाना व कोरोटाना खुर्द में पहुंचकर लोगों से मिले और सरकार की ओर से मुहैया करवाई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सीमांत ग्रामीण करतार चंद ने कहा कि अभी तक सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की व्यवस्था नहीं की गई। सीमांत गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी कारगर कदम नहीं उठाए गए।
चौ. श्रवण सिंह ने कहा कि सीमांत ग्रामीण सेना के साथ खड़े रहकर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए।