सांबा। भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद जिला प्रशासन ने भारत पाक सीमा के निकट बसे गावों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर निकलने को कहा था। बुधवार शाम तक ग्रामीणों का आना शुरू हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील राजपुरा के आठ गांवों में चक सददा, चक दुल्मा, सदवाल, मंकु चक, दौलियां, चचवाल, चलेआरी और रिगाल के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था। प्रशासन की ओर से यात्री वाहन भी उपलब्ध करवाए हैं। जिन ग्रामीणों के पास अपने वाहन हैं, उन्होंने अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। एसडीएम घगवाल, तहसीलदार, राजपुरा करणजीत सिंह और बीडीओ शिवाली चौधरी भी विस्थापित शिविरों में मौजूद थे। सांबा तहसील के गांव सुचेतपुर, कडगाल, छिंकी, बैनगलाड व चकला कैंप के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। स्थानीय तहसीलदार व पुलिस के अधिकारी भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे थे। विस्थापित शिविरों में लोगों ने लंगर लगाने का भी काम शुरू कर दिया है। डीएसपी सांबा डॉ. सुमित ओर से एसडीएम घगवाल राजपुरा में ही डेरा लगाए हैं ताकि विस्थापितों को परेशानी न हो।