- रिंग रोड और टोल प्लाजा के बीच 15 किमी की दूरी पर चाैधरी ने जताई नाराजगी
- भाजपा के नेताओं को दी दिल्ली में जाकर बात रखने की नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि अखनूर में टोल प्लाजा का विरोध होगा। यहां रिंग रोड और टोल प्लाजा के बीच महज 15 किलोमीटर की दूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा को भी कदम उठाने की जरूरत है। प्रदेश नेकां की सरकार है और भाजपा अक्सर प्रदेश सरकार को कमजोर करार देती रही है। भाजपा केंद्र में सत्तासीन है। ऐसे में जम्मू के भाजपा नेताओं को केंद्र में इसकी आवाज उठानी चाहिए।
चाैधरी ने कहा, चुनाव से पहले भाजपा के नेता जेसीबी से टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकने की बात करते थे। अब केंद्र सरकार प्रदेशवासियों के लिए टोल प्लाजा तैयार कर रही है। कहा कि टोल प्लाजा स्थापित नहीं होने दिया जाएगा और इसे यहां से उखाड़ देंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चाहे तो पुराने टोल बैरियर को न उखाड़े, लेकिन नया बनाने का प्रयास भी न करे।