फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकवाद के मुकाबले के लिए वीडीसी वीडीजी को मजबूत करे केंद्र सरकार

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेत सुनील शर्म
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई हो
गृहमंत्री से विपक्ष के नेता सुनील ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) और ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) को मजबूत किया जाए। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर यह मांग की। उन्होंने प्रदेश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

शर्मा ने नशा तस्करी रोकने के लिए गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, विशेष रूप से सड़क संपर्क और पर्यटन का विस्तार करने के लिए कहा। कुलगाम में हाल ही में पूर्व सैनिक के परिवार पर हुए हमले सहित आतंकवादी हमलों पर चिंता जताई। सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए पूर्ण पुनर्वास और शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर भी चर्चा की। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सभी भाजपा विधायकों से मिलने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें