फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनसी 12 को जम्मू में मनाएगी पुण्यतिथि, सीएम करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में प्रदर्शन की पार्टी नेताओं ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) बेगम अकबर जहान अब्दुल्ला की पुण्यतिथि जम्मू में मनाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस आयोजन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। आयोजन 12 जुलाई को महाराजा हरि सिंह पार्क में होगा। तैयारियों के लिए शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कार्यक्रम में जम्मू प्रांत से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कहा कि जम्मू प्रांत में एनसी के सभी कार्यकर्ता दिल्ली विरोध मार्च के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मार्च का मकसद केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के उसके वादे की याद दिलाना है। पार्टी के अतिरिक्त महासचिव अजय सढोत्रा ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में लगातार हो रही देरी को लेकर बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र के बार-बार दिए जा रहे आश्वासनों को पाखंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें