फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टैक्स चुकाने के बाद भी व्यापारियों की समस्याएं नहीं हो रहीं हल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दुर्गा अष्टमी पर ट्रेडर्स फेडरेशन ने बुधवार को वेयर हाउस में 49वां भंडारा लगाया। इस उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, डिप्टी मेयर बलदेव सिंह, चैंबर के प्रधान अरुण गुप्ता और पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। ट्रेडर्स फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने रैना के सामने लोगों और वेयर हाउस की कई मांगें रखीं। गुप्ता के कहा कि सभी व्यापारी टैक्स चुकाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लखनपुर से बनिहाल तक के व्यापारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। 1960 में वेयर हाउस बना था तब से हम लोग सरकार से गोदाम बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक सुविधा नहीं मिली। स्टार्टअप करने वाले युवाओं के लिए एक कार्यालय खोला जाए, ताकि वे अपना व्यापार आगे बढ़ा सकें। अब छन्नी हिम्मत में लोगों को नया आदेश जारी कर दिया गया है। यहां जिन लोगों ने अपनी जमीन ली है, वहां पर अब उन्हें भवन बनाना जरूरी कर दिया गया है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सभी व्यापारी जीएसटी समय पर भरते हैं, लेकिन फिर भी उनके साथ मनमानी होती है। रैना ने कहा कि टैक्स भरने वाले लोगों के साथ कुछ गलत नहीं होने देंगे। हमने पहले भी यह मसला मंडलायुक्त के समक्ष उठाया है। छन्नी हिम्मत के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। आदेश को वापस करवाया जाएगा। गोदाम बनाने के लिए हम सरकार से मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें