फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक चली सभा को बीच में रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भलवाल ब्राहमणा में रविवार को डीडीसी चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन था। प्रचार दोपहर दो बजे थम गया। सभी राजनीतिक पार्टियों ने तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार करते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। ब्लॉक भलवाल ब्राहमणा के मुख्यालय में कांग्रेस और अपनी पार्टी की तरफ से सभा हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उधर अपनी पार्टी ने भी सभा की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जब एक बजे के बाद भी कांग्रेस की सभा जारी रही तो भलवाल ब्राहमणा के आरओ ने उसे बंद कराने के लिए एआरओ को कांग्रेस भेजा और सभा को बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सभा एक बज कर चार मिनट तक जारी रही। दो बजे तक अपनी पार्टी की तरफ से सभा की गई, जिसमें पार्टी के महासचिव विक्रम मलहोत्रा, ओबीसी प्रधान सोन सिंह सोनी तथा पार्टी के खौड़ प्रभारी विजय कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें