फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित किए जाने का स्वागत

विज्ञापन
मीरा साहिब में प्रेसवार्ता में बात करतीं भजपा एससी मोर्चा की सचिव विद्या मोटन
विज्ञापन
मीरां साहिब। भाजपा एससी मोर्चा की जिला सचिव विद्या मोटन ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

मीरां साहिब क्षेत्र में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा एससी मोर्चा की सचिव विद्या मोटन ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आगे लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों में भी प्रत्याशी के लिए महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे महिलाओं को भी चुनावों में उतरने का अवसर मिला है। उन्होंने पूरी उम्मीद जताते हुए कहा कि भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करेगी। सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। सरकार ने अब जो डीडीसी के चुनाव में महिलाओं को आगे आने का मौका दिया है, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उनके साथ मोर्चा की अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।
--------------------
बिरादरियों में बैठकों का दौर शुरू
ज्यौड़ियां। खौड़ ब्लॉक में भी डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां दिन पर दिन तेज होती नजर आ रही हैं। इससे साबित हो रहा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने अपनी पैठ बनाने और पहचान को दर्शाने को लेकर बिरादरी तथा अपने गांव मोहल्लों में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। कुछ लोग तो वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चुनाव में उतरने को लेकर पहचान करा रहे हैं।
विज्ञापन

नाम नहीं छापने की शर्त पर शुक्रवार को एक चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पार्टी के लिए कई साल काम किया है। ब्लाक में पार्टी की पहचान बना रखी है। आज जब डीडीसी चुनाव के समय पार्टी हाईकमान सूची तैयार कर रहा है तो अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो मैं आजाद प्रत्याशी चुनाव लडूंगा। उन्होंने बताया कि हमने अपने मोहल्ले से पंचायत के लोगों की अनुमति से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। क्योंकि जितने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग सामने आ रहे हैं, उतनी राजनीतिक पार्टियां दिखाई नहीं दे रही हैं। चुनाव लड़ने वाले लोगों ने बैठकें करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें