फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
कार्यकारी सरपंच व पीडीपी नेता सरताज सिंह लाडा की अध्यक्षता में पीडीपी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
आरएस पुरा। गोदला पंचायत के कार्यकारी सरपंच व पीडीपी नेता सरताज सिंह लाडा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। मिला सरताज सिंह ने उन्हें लोगों की परेशानियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह लोगों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष रख समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सरताज सिंह ने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से 370 और 35-ए के लिए लड़ाई जारी रख उनका समर्थन कर लोगों तक आवाज पहुंचाई जाएगी। भाजपा ने लोगों को वोट बैंक के लिए सिर्फ गुमराह किया है। आज जो राज्य के लोगों के हालात हैं। उससे लोगों को मार झेलनी पड़ रही है। केंद्र सरकार द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को जमीन की खरीदारी करने का अधिकार दिए जाने पर भाजपा द्वारा किया वादा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। शिष्टमंडल में कै. देवराज राज, सुरेंद्र सिंह, गारू राम, रतनलाल, जसवीर सिंह, देवराज गागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें