फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भाषा को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चलाया

विज्ञापन
युवा कांग्रेस की आरएस पुरा इकाई मीरां सा​हब में पोस्ट कार्ड अ​​भयान चलाती हुई।
विज्ञापन
मीरां साहिब। युवा कांग्रेस की आरएस पुरा इकाई की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की गई है कि जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को भी आधिकारिक तौर पर लागू किया जाए। इसी मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता सरदार खुशवंत सिंह के नेतृत्व में मीरां साहिब क्षेत्र के गांव सिंहपुरा में पोस्ट कार्ड जारी किए। जिन्हें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र की सरकार से मांग की जाएगी कि पंजाबी भाषा को भी जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक तौर पर लागू किया जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता स. खुशवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जो भाषाओं को अधिकारिक रूप से लागू किया है। उनका वह जोरदार तरीके से स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार ने जो पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव की नीति अपनाई है, उसे सहन नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर युवा कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करने के लिए भी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भेजे जाएंगे और देश की जनता अब प्रधानमंत्री के समक्ष अपने मन की बात रखेगी। क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री के मन की बात सुन सुनकर अब थक चुके हैं। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर पंच पीपी सिंह सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें