जम्मू। कांग्रेस में संगठनात्मक चुनावों के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। शनिवार को पार्टी के पीआरओ पूर्व सांसद रंजीत रंजन, एपीआरओ सांसद अमी याज्ञनिक और खुशवंत बराड़ ने जम्मू में ब्लाक रिटर्निंग अधिकारी (बीआरओ) से चर्चा की। वहीं, कश्मीर संभाग के दस जिलों के नवनियुक्त बीआरओ से मुलाकात कर संबंधित जिलों में सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने बीआरओ से संबंधित ब्लाकों में सदस्यों के नामांकन के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने और इसे निर्धारित समय में जमा करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नवनियुक्त बीआरओ को आगामी संगठनात्मक चुनावों और अन्य राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों के संबंध में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए हर गांव और शहर में जाने के लिए कहा।