फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख डॉक्टरों सहित कई लोग भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा मुख्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रमुख डॉक्टर डॉ. सुमन अबरोल, डॉ. सुभाष अबरोल और शशि बाला सहित सिविल सोसायटी के कई लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र के लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के सबसे ज्यादा 18 लाख सदस्य हैं। इसके अलावा दो सांसद, जिला विकास परिषद, काउंसलर, सरपंच और पंच के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि इससे भाजपा को जमीनी स्तर पर ओर मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों से राष्ट्र पहले के सिद्धांत पर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रिया सेठी और जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें