जम्मू। डोडा जिले के नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), कांग्रेस और पीडीपी के कई नेता वीरवार को जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। वहीं, प्रेसवार्ता में रैना ने कहा कि सरकारी विभागों में कार्यरत डेलीवेजरो की मांगें एकदम जायज हैं और प्रशासन को उन्हें हल करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष शक्ति परिहार, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा, डीडीसी अध्यक्ष डोडा धनंत्र सिंह कोतवाल, विपिन शर्मा, जोगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंत्र सिंह आदि मौजूद रहे।
इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
इनमें नेकां के जिला उपाध्यक्ष हरि कृष्ण, बिहारी लाल, वकील सिंह, अब्दुल लतीफ गुज्जर, मुश्ताक अहमद भट, चौधरी मुश्ताक अहमद, रहमतउल्ला भट, आदिल हुसेन चौधरी, पीडीपी नेता बशीर अहमद नाइक, कांग्रेस नेता एवं सरपंच अब्दुल लतीफ, बशीर अहमद चौधरी, अब्दुल लतीफ चौधरी, अकबर सलीम भट, बशारत अली भट, कार्यकर्ता चौधरी बशीर अहमद आदि शामिल हैं।