फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी अगली सरकार: मूला राम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी ही बनाएगी। इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। यह बातें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता मूूला राम ने पट्टा चुंगी में कार्यकर्ता सभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में निहित स्वार्थी लोगों के नापाक मंसूबों को हराने का सुनहरा मौका होगा। जम्मू-कश्मीर के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने वालों के खिलाफ जनता में रोष है। लोगों को कांग्रेस को वोट देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस कई दशकों से जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान, धर्म और जाति के नाम पर समुदाय को विभाजित करना चाहती है। मढ़ और रायपुर दोमाना निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है, जिस कारण लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। झूठे वादे ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। नौकरशाही और आम जनता के बीच संपर्क की कमी है। इस दौरान कई युवा पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष हरी सिंह चिब, उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार हैप्पी, रतन लाल शर्मा, शाम लाल मेहता, बिट्टू रामपाल, शांता भगत, थोरू राम, करनजोत सिंह, चौधरी देव सिंह, शशिकांत, जगदीश, गोपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें