फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक नहीं होने पर बिफरा विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जनरल हाउस की बैठक नहीं होने पर विपक्ष ने फिर से मेयर चंद्र मोहन गुप्ता को घेरना शुरू कर दिया है। नगर निगम में होने वाली बैठकों के माध्यम से जनरल हाउस करवाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि अगर भाजपा की बड़े स्तर पर रैलियां हो सकती है तो जनरल हाउस भी होना चाहिए। जनरल हाउस की बैठक फरवरी में हुई थी। इसके बाद अब वर्चुअल मोड पर ही बैठकें हुई हैं। कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण पार्षदों की मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। पार्षद अमित गुप्ता, प्रीतम सिंह, सुच्चा सिंह और शौकत अली ने बताया कि जनरल हाउस हर माह लगना चाहिए। इसे जानबूझ कर नहीं लगाया जा रहा है, इससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। कई प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस कारण उन्हें काम करवाने में परेशानी आ रही है। पहले से जो काम स्वीकृत हैं उन्हीं पर काम जारी है। मेयर नाले और नालियों का शुभारंभ करने में व्यस्त है। उन्होंने मेयर पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए हाउस नहीं बुलाने का आरोप लगाया है। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि इस बारे में जल्द ही बैठक की जाएगी और तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

जल्द बैठक करवाई जाएगी। शहर में विकास कार्य तेज गति से चल रहा है। बैठक कर इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें