फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को सुरक्षा देने में प्रशासन नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में टारगेट किलिंग पर लोगों में गुस्सा बरकार है। मंगलवार को पैंसर्थ पार्टी ने प्रदर्शन कर प्रवासी कामगारों पर हो रहे हमलों की निंदा की। वहीं, प्रदेश प्रशासन को सुरक्षा देने में नाकाम बताया है।
विज्ञापन

कश्मीर में प्रवासी कामगार पर आतंकी हमलों की निंदा करते हुए पैंथर्स पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा विरोधी नारे लगाने सहित उपराज्यपाल प्रशासन को लोगों को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रर्दशन के दौरान पैंथर्स कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हर्ष देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अब तक के हमलों में 11 निर्दोषों की हत्या हो चुकी है। लोगों में भय का माहौल है और उसे खत्म करने में प्रशासन नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें