फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस की किसान रैली 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस 10 अक्तूबर को बाहू फोर्ट स्थित रविदास सभा में किसान रैली का आयोजन करेगी। रैली में जम्मू-कश्मीर की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पाटिल का जम्मू-कश्मीर के प्रभारी बनने के बाद यह पहला दौरा हो रहा है। रैली में केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। यहां बुधवार को पार्टी मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी के पदाधिकारियों और अन्य नेताओं की बैठक में किसान रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर किसानों का शोषण कर रही है, जिसका पार्टी विरोध करती रहेगी। पूर्व मंत्री व महासचिव पीसीसी प्रभारी जिला प्रधान जम्मू (शहरी) योगेश साहनी ने कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए रैली के लिए एजेंडा घोषित किया। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों के खिलाफ है। इससे किसान अपने अधिकारों से वंचित रह जाएंगे। राज्य सरकारों के पास पर्याप्त धनराशि नहीं है, जिससे स्टोरेज क्षमता को नहीं बढ़ाया जा सकता है। भाजपा सरकार के नए कानूनों से किसान बिचौलियों और निजी क्षेत्र के हाथों पिसेंगे। कांता भान उपाध्यक्ष जेकेपीसीसी ने कहा कि ये कानून गरीब किसानों को और अधिक प्रताड़ित करने के लिए लाए गए हैं। इससे कारपोरेट क्षेत्र की जेबें भरेंगी, जबकि किसान की कोई प्रगति नहीं होगी। भारत में 85 प्रतिशत से अधिक किसान हैं। नए कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का कोई उल्लेख नहीं है, जो इन गरीब किसानों की जीवन रेखा और उनके अस्तित्व की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें