जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह को दूरदर्शी सोच की शख्सियत और देशभक्त बताया। कहा कि महाराजा ने जम्मू-कश्मीर में समाज सुधार के लिए कई अहम परिवर्तन लाए। उनकी सुव्यवस्थित सार्वजनिक प्रशासन प्रणाली, लोगों के अनुकूल नीतियां, सभी के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को बढ़ावा देने, विकासात्मक व ढांचागत कार्य आदि जम्मू-कश्मीर के विकास में मील का पत्थर थे। उनका धर्म सबके साथ न्याय करना था। महाराजा ने सार्वजनिक भाषण में टिप्पणी की थी कि यदि मुझे इस राज्य पर शासन करने योग्य समझा जाता है, तो मैं कहूंगा कि मेरे लिए सभी समुदाय, धर्म और वर्ग समान हैं। एक शासक के रूप में मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म न्याय है।
-----
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
ने कंगर मोड़ से निकाली रैली
दोमाना। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कंगर मोड़ से रैली निकाली। यह रैली कंगर मोड से बन तालाब, न्यू प्लॉट, कच्ची छावनी, परेड, गुम्मट से होकर तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश प्रभारी मंगल सिंह, युवा चेयरमैन सनी सिंह चिब, भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर संगम फौजी, मोनू बाबा, गुलशन चाढ़क, रघु राजपूत, पम्मी मन्हास, आदिश, हैप्पी राजपूत, सोन सिंह आदि इस मौके पर मौजूद थे। संवाद
-----
रणवीरेश्वर मंदिर में नेत्र और
कैंसर जांच शिविर लगाया
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर शुक्रवार को ऐतिहासिक रणवीरेश्वर मंदिर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें नेत्र और कैंसर जांच के साथ मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। धर्मार्थ ट्रस्ट और एलबीएनआरओएच संस्था के सहयोग से लगाए गए शिविर में महाराजा हरि सिंह के वंशज अजातशत्रु और रितु सिंह ने कहा कि इस दिन सेवा का सबसे अच्छा तरीका चिकित्सा शिविर लगाना है। युवराज विक्रमादित्य सिंह और ज्योत्सना सिंह ने पहुंचकर ट्रस्ट के सहयोग से दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सा शिविर लगाने के लिए आमंत्रित किया। कैंप को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा, शशि खजूरिया, प्रो. केबी अबरोल, संदीप मैंगी, दीपक अबरोल आदि ने सहयोग दिया।